देश की खबरें | ब्रू समुदाय के लोगों का पुनर्वास त्रिपुरा के सभी जिलों में किया जाए: जेएमसी ने त्रिपुरा सरकार से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में स्थानीय संगठनों के समूह संयुक्त आंदोलन समिति (जेएमसी) ने बुधवार को कहा कि यदि राज्य सरकार ने विस्थापित ब्रू समुदाय के सभी लोगों को मिजोरम से लाकर केवल उत्तर त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उप मंडल में बसाया तो जेएमसी अपना आंदोलन तेज कर देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 23 सितंबर त्रिपुरा में स्थानीय संगठनों के समूह संयुक्त आंदोलन समिति (जेएमसी) ने बुधवार को कहा कि यदि राज्य सरकार ने विस्थापित ब्रू समुदाय के सभी लोगों को मिजोरम से लाकर केवल उत्तर त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उप मंडल में बसाया तो जेएमसी अपना आंदोलन तेज कर देगी।

जेएमसी के संयोजक सुशांत विकास बरुआ ने कहा कि जेएमसी चाहती है कि ब्रू समुदाय के लोगों को केवल उत्तरी त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उप मंडल में बसाने की बजाय उनका पुनर्वास त्रिपुरा के सभी जिलों में किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: उत्तर प्रदेश के आठो सीटों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सूबे के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उतरे मैदान में, विपक्ष नहीं आ रहा नजर.

बरुआ ने संवाददाताओं से कहा, “सरकार ने 4,600 ब्रू परिवारों का पुनर्वास केवल कंचनपुर उप मंडल और आसपास के क्षेत्रों में करने की पहल की है। लेकिन हमें लगता है कि इससे गैर ब्रू समुदाय के लोगों पर भारी बोझ पड़ेगा जिनमें बंगाली, मिजो और स्थानीय जनजातियां शामिल हैं। हम चाहते हैं कि ब्रू समुदाय के लोगों को त्रिपुरा के सभी आठ जिलों में बराबरी की संख्या में बसाया जाए।”

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ब्रू समुदाय के सभी लोगों का पुर्नवास कंचनपुर उप मंडल में करती है तो जेएमसी हड़ताल का आह्वान करेगी या राष्ट्रीय राजमार्ग-8 अवरुद्ध करेगी।

यह भी पढ़े | Farm Bills: किसान बिल को लेकर घमासान जारी, अंबाला में लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया पानी की बौछार का इस्तेमाल.

जेएमसी ने मंगलवार को अपनी मांग को लेकर उप मंडल में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\