एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में फिर सत्ता में वापसी करेगी बीआरएस: मुख्यमंत्री राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में सात से आठ सीटें अधिक हासिल कर सत्ता में वापस आएगी।

देश की खबरें | तेलंगाना में फिर सत्ता में वापसी करेगी बीआरएस: मुख्यमंत्री राव

हैदराबाद, छह अगस्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में सात से आठ सीटें अधिक हासिल कर सत्ता में वापस आएगी।

तेलंगाना में समग्र विकास पर विधानसभा में चर्चा के दौरान राव ने कांग्रेस नेताओं पर अपने शासन के दौरान ढिलाई भरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि हम पिछले चुनाव की तुलना में सात . आठ सीटें अधिक जीतेंगे। इसमें किसी को संदेह नहीं है।’’

बीआरएस शासन के दौरान तेलंगाना में बिजली क्षमता बढ़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की स्थापित बिजली क्षमता 18,756 मेगावाट है जिसे 25,000 मेगावाट तक पहुंचने का लक्ष्य जल्द ही साकार हो जाएगा।

राव ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) को राज्य में 4,000 मेगावाट का संयंत्र स्थापित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उसने अब तक केवल 1,600 मेगावाट का संयंत्र स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति बिजली खपत के मामले में तेलंगाना नंबर एक पर है और राष्ट्रीय औसत राज्य के आसपास भी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आज हम 18,756 मेगावाट तक पहुंच गए। 25,000 मेगावाट तक पहुंचने का लक्ष्य बहुत जल्द हासिल किया जाएगा। 4,000 मेगावाट के दमाराचरला थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन जल्द किया जाएगा... 6,400 मेगावाट स्थापित क्षमता (मौजूदा क्षमता में) जोड़ी जाएगी। इसके साथ 25,000 मेगावाट स्थापित क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। मैं खुशी से इसकी घोषणा कर सकता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).