देश की खबरें | तेलंगाना में बीआरएस नेता की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के वनपर्ती जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 23 मई तेलंगाना के वनपर्ती जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीआरएस नेता के परिवार ने इस वारदात को राजनीति से प्रेरित बताया है।

पुलिस ने बताया कि वनपर्ती जिले के लक्ष्मीपल्ली गांव में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात कुछ अज्ञात लोगों ने अपने घर के बाहर सो रहे श्रीधर रेड्डी (55) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

रेड्डी के पिता ने बृहस्पतिवार सुबह अपने बेटे को मृत देख पुलिस को सूचना दी।

पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या के लिए कांग्रेस पार्टी के कुछ स्थानीय नेता जिम्मेदार हैं।

पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। उसने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

घटना की निंदा करते हुए पूर्व मंत्री एवं बीआरएस विधायक टी हरीश राव ने इस मामले की गहन जांच और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\