'30 प्रतिशत कमीशन वाली बीआरएस सरकार' को 30 नवंबर के मतदान के बाद विदा करना चाहिए: अध्यक्ष जे. पी. नड्डा
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायकों पर तेलंगाना सरकार की 'दलित बंधु' योजना में 30 प्रतिशत कमीशन वसूलने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि राज्य में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों के बाद विदा किया जाना चाहिए.
हैदराबाद, 19 नवंबर : भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायकों पर तेलंगाना सरकार की 'दलित बंधु' योजना में 30 प्रतिशत कमीशन वसूलने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि राज्य में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों के बाद विदा किया जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से उनकी पार्टी (भाजपा) को चुनने का आग्रह किया.
नड्डा ने नारायणपेट में एक रैली में यह भी आरोप लगाया कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के लिए “एटीएम के रूप में काम किया” और यह “भ्रष्टाचार का प्रतीक” बन गयी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच करेगी और दोषियों को जेल भेजेगी. यह भी पढ़ें : सिद्धरमैया ने तबादले के लिए पैसे लेने का आरोप लगाने वालों को इसे साबित करने की चुनौती दी
राव पर मतों की खातिर तुष्टीकरण की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने एक विशेष समुदाय के आरक्षण को चार प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करने के अलावा उर्दू को दूसरी आधिकारिक बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

