देश की खबरें | बरेली में भाई ने की बहन की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी बहन की हत्या करने और शव को घर के अंदर दफनाने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

बरेली (उप्र), तीन अप्रैल बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी बहन की हत्या करने और शव को घर के अंदर दफनाने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने कहा, " पुलिस ने रामू नामक व्यक्ति को उसकी बहन रानी (40) की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है।"

उन्होंने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सनैया धनसिंह में रामू ने अपनी सगी बहन रानी (40) की हत्या कर दी। उनके अनुसार रानी की शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अखिलेश से हुई थी और वह अपनी मां की मौत के बाद होली में 15 मार्च को अपने मायके आई थी।

पुलिस के अनुसार 21 मार्च से रानी लापता थी तथा पूछताछ करने पर उसका भाई रामू शक के दायरे में आ गया।

पुलिस के मुताबिक जब रामू से सख्ती से पूछताछ की गयी उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर उसके घर में ताज़ा पड़े फर्श को खोदा गया तो चार फीट नीचे रानी का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने रानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा रामू को बहन की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर भाटी ने बताया कि रामू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शराब पीती थी और शराब पीकर इधर-उधर टहलती थी, जिससे उसकी बदनामी होती थी।

भाटी के मुताबिक घटना वाले दिन 21 मार्च की रात को उसने बहन के साथ शराब पी और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने (रामू) ने बहन की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया और फिर पक्का फर्श डाल दिया।

आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद किया गया।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\