UP: बांदा में रिश्ते शर्मसार, भाभी से 24 वर्षीय देवर ने किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल
जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से कथित रूप से दुष्कर्म के मामले में उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है.
बांदा (उप्र), 18 दिसंबर: जिले के बिसंडा (Bisanda) थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से कथित रूप से दुष्कर्म के मामले में उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है. बिसंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह (Narendra Pratap Singh) ने शुक्रवार को कहा, "बलात्कार की यह घटना बुधवार शाम की है. घटना के समय 26 वर्षीय पीड़िता का पति किसी काम से दूसरे घर में था और पीड़िता घर में अकेले थी, तभी उसके 24 वर्षीय देवर ने उसका बलात्कार किया और इस बारे में किसी से बताने पर उसे व उसके ढाई साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया." महाराष्ट्र में बलात्कार के आरोपी को बरी किया गया
उन्होंने कहा, "पीड़िता ने अपने पिता और भाई के साथ घटना की रात थाने में आकर मामला दर्ज करवाया." सिंह ने बताया, "बृहस्पतिवार को पीड़िता का बयान दर्ज करवाया गया और आरोपी युवक को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया. अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

