देश की खबरें | भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, आतंकवाद को हराने के लिए सभी एकजुट हों: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों को विभाजित करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था, ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों।

श्रीनगर, 25 अप्रैल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों को विभाजित करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था, ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों।

कांग्रेस नेता ने हमले में घायल हुए कुछ लोगों का हाल जाना और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर आतंकी हमले के बारे में चर्चा की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक भयावह त्रासदी है। मैं यहां के हालात जानने और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस हमले की निंदा की है और वे राष्ट्र के साथ हैं। ’’

उनका कहना था, ‘‘मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला हूं, अन्य से इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि वे यहां से जा चुके हैं। मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।’’

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का हवाला देते हुए कहा, ‘‘कल हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इस हमले की निंदा की। इसके साथ ही हमने सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को विभाजित करने का मंसूबा है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करें।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि कुछ लोग कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों में हमारे भाइयों और बहनों पर हमला कर रहे हैं। हमें इस वक्त एकजुट होकर आतंकवाद को हराना है।

इस घृणित काम से लड़ने और आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए हमें एकजुट और साथ खड़ा होना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की। उन्होंने मुझे घटना के बारे में जानकारी दी। मैंने उन दोनों को आश्वस्त किया है कि मैं और हमारी पार्टी उनका पूरा समर्थन करेंगे।’’

राहुल गांधी यहां शुक्रवार सुबह पहुंचे और घायलों का हाल जानने के लिए उन्होंने बादामीबाग छावनी में सेना के ‘92 बेस’ अस्पताल का दौरा किया।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\