देश की खबरें | बदायूं में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, एक अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे तीन बच्चों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक छात्र व छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बदायूं (उप्र), 28 जुलाई बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे तीन बच्चों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक छात्र व छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के.के. सरोज ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्राम सिलहरी में सड़क दुर्घटना की सूचना पर सहसवान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को छानबीन में पता चला कि गांव फिरोजाबाद नरौटा निवासी अंकित (11) और उसकी बहन अंशू (12) तथा खुशबू (12) साईकिल से गांव नगला चोई स्थित नहार सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिये जा रहे थे तभी गांव सिलहरी में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी।
सरोज ने बताया कि हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें पुलिस द्वारा सहसवान स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने अंकित व अंशू को मृत घोषित कर दिया तथा खुशबू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी बदायूं ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मार्ग परिवर्तन की वजह से कक्षा एक से कक्षा 12 तक के समस्त स्कूलों को शनिवार से सोमवार तक बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद भी कुछ स्कूल खुल रहे हैं।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मामला ‘पीटीआई-’ द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया है और वह इसकी जांच करवाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

