खेल की खबरें | ब्रॉड, स्टोक्स ने इंग्लैंड को शुरुआती सफलताएं दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेजबान टीम ने सुबह के सत्र में गेंदबाजी की अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए तीन सफलताएं हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी इंग्लैंड से 315 रन से पीछे है जिसने पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की थी।

मेजबान टीम ने सुबह के सत्र में गेंदबाजी की अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए तीन सफलताएं हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी इंग्लैंड से 315 रन से पीछे है जिसने पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की थी।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 40 जबकि विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के बल्लेबाज ट्रेविस हेड आठ रन बनाकर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 14 रन से की।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (09) दिन के पारी के सातवें ओवर में ब्रॉड की ऑफ साइड से बाहर की गेंद को विकेटों पर खेल गए।

अगली की गेंद पर लाबुशेन (00) ने विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा दिया।

ख्वाजा और दुनिया के दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (16) ने अगले एक घंटे से अधिक समय तक मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

स्टोक्स ने हालांकि अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ को पगबाधा करके ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। स्मिथ ने डीआरएस लिया लेकिन फैसला मेजबान टीम के पक्ष में गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी