खेल की खबरें | ब्रॉड ने कहा, तेजतर्रार अर्धशतक के दौरान वार्न के स्टांस की तरह खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने खुलासा किया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान वह आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के बल्लेबाजी स्टांस (क्रीज पर बल्लेबाज के खड़ा होने का तरीका) की तरह खेले थे।

मैनचेस्टर, 26 जुलाई इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने खुलासा किया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान वह आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के बल्लेबाजी स्टांस (क्रीज पर बल्लेबाज के खड़ा होने का तरीका) की तरह खेले थे।

ब्रॉड ने दूसरे दिन 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। ब्रॉड ने इंग्लैंड के पूर्व मुख्य कोच पीटर मूर्स की सलाह पर वार्न के स्टांस को आजमाया था। मूर्स अब ब्रॉड की काउंटी टीम नाटिंघमशर से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा ने आईसीसी चेयरमैन के लिए सौरव गांगुली को दिया समर्थन.

ब्रॉड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘रणनीतिक रूप से ऐसा करना सही था... उन्होंने (मूर्स) मुझे शेन वार्न का उदाहरण दिया जो क्रीज पर कभी कभी काफी सहज नहीं दिखते थे लेकिन गेंद को अलग अलग जगह मार सकते थे और काफी प्रभावी थे, विशेषकर 2005 एशेज में।’’

उन्होंने कहा, ‘‘काफी गैरपारंपरिक, मैदान के विभिन्न हिस्सों में शॉट खेलना, मैंने इसे देखा, वह ऐसा कैसे करता है इस पर थोड़ा रिसर्च किया और फैसला किया कि यह मेरे लिए इसे आजमाने के लिए अच्छा दिन है।’’

यह भी पढ़े | आईपीएल के चैयरमैन बृजेश पटेल ने कहा- बीसीसीआई का फोकस IPL के सफल आयोजन पर, टिकट बिक्री पर नहीं.

ब्रॉड उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे जब इंग्लैंड की टीम 280 रन पर आठ विकेट गंवा चुकी थी लेकिन उनकी पारी से अपनी स्थिति बेहद मजबूत करने में सफल रही।

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी काफी अजीब चीज है। सुबह अगर आप मुझे कहते कि मैं 10 रन बनाऊंगा तो काफी खुश होता और फिर आपने 60 रन बनाए और निराश हो गए कि 70 रन नहीं बना पाए।’’

ब्रॉड को साउथम्पटन में पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं मिली थी जिसे वेस्टइंडीज ने जीता था। उन्होंने दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में वापसी की और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\