एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इंग्लैंड में ड्यूटी के दौरान ब्रिटिश टैक्सी सिख चालक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन में किये गये हमले में एक ब्रिटिश सिख टैक्सी चालक की मौत के संबंध में 35- वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के लिए आरोपित किया गया है।

विदेश की खबरें | इंग्लैंड में ड्यूटी के दौरान ब्रिटिश टैक्सी सिख चालक की हत्या
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 17 नवंबर मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन में किये गये हमले में एक ब्रिटिश सिख टैक्सी चालक की मौत के संबंध में 35- वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के लिए आरोपित किया गया है।

अनाख सिंह (59) शहर के नाइन एल्म्स लेन में एक निजी टैक्सी कंपनी में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान वह गंभीर रूप से घायल पाए गए थे, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई थी।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि टॉमाज़ मार्गोल को हत्या के लिए आरोपित किया गया है और इस महीने की शुरुआत में वॉल्वरहैम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था।

शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया था लेकिन परिणाम अनिर्णायक रहे थे।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस होमिसाइड टीम के जांच अधिकारी मिशेल थर्गूड ने कहा, "हमने श्री सिंह के परिवार को इस घटनाक्रम की नवीनतम जानकारी उपलब्ध करा दी है। अधिकारी इस दुख की घड़ी में उनका (मृतक के परिवार का) समर्थन जारी रखना चाहते हैं।"

इस दुखद हत्या के बाद सिंह के परिवार की मदद के लिए 2,000 पाउंड जुटाने का लक्ष्य लेकर एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया था। ‘जस्ट गिविंग फ़ंडरेज़र’ ने अब तक 11,000 पाउंड से अधिक जुटाने के लक्ष्य को पार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).