विदेश की खबरें | भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों को ब्रिटिश सिख सांसदों ने ‘चिंताजनक’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के एक अलगवावादी सिख नेता की हत्या के मामले में भारत पर लगाए गए आरोपों को ब्रिटिश सिख सांसदों - प्रीत कौर गिल और तनमंजीत सिंह ढेसी ने ‘चिंताजनक’ करार दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 20 सितंबर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के एक अलगवावादी सिख नेता की हत्या के मामले में भारत पर लगाए गए आरोपों को ब्रिटिश सिख सांसदों - प्रीत कौर गिल और तनमंजीत सिंह ढेसी ने ‘चिंताजनक’ करार दिया है।

कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर (45) की हत्या में भारत सरकार के एजेंट का हाथ होने के ट्रूडो के आरोपों के बाद कनाडा और भारत ने अपने-अपने देश में एक-दूसरे के वरिष्ठ राजनयिकों को मंगलवार को निष्कासित कर दिया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘बेबुनियाद’ बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज किया है।

प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में शामिल निज्जर की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गत 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इंग्लैंड में सिख बाहुल्य निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्षी दल ‘लेबर पार्टी’ के सांसदों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि ट्रूडो के आरोपों के बारे में उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों द्वारा उनसे संपर्क किया गया था।

सिख सांसदों ने कहा कि वे अपनी चिंताओं को सीधे सरकार के मंत्रियों के समक्ष उठा रहे हैं।

बर्मिंघम एजबेस्टन से सांसद गिल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर प्रधानमंत्री ट्रूडो का बयान बेहद चिंताजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि कनाडा अपनी जांच करे और जिम्मेदार लोगों को सजा मिले। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं और मेरे सहयोगी अपनी चिंताओं को मंत्रियों के समक्ष उठा रहे हैं।’’

स्लोघ सीट से सांसद ढेसी ने भी दावा किया कि कई ब्रिटिश सिख इस मुद्दे पर उनके संपर्क में हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कनाडा से चिंताजनक रिपोर्ट आ रही हैं। स्लोघ तथा कई अन्य क्षेत्रों के सिखों ने मुझसे संपर्क किया है, वे चिंतित, क्रोधित या डरे हुए हैं। यह देखते हुए कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा है कि वे करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन सरकार के संपर्क में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव