विदेश की खबरें | ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने बीबीसी के विवादित वृत्तचित्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचाव में उतरे हैं। बीबीसी के वृतचित्र में दावा किया गया है कि 2002 के गुजरात दंगों में भारतीय नेता की कथित भूमिका के बारे में ब्रिटिश सरकार को पता था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 19 जनवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचाव में उतरे हैं। बीबीसी के वृतचित्र में दावा किया गया है कि 2002 के गुजरात दंगों में भारतीय नेता की कथित भूमिका के बारे में ब्रिटिश सरकार को पता था।

भारत ने वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बने बीबीसी के वृतचित्र को ‘दुष्प्रचार का एक हिस्सा’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बीबीसी के इस वृतचित्र पर नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह एक विशेष ‘गलत आख्यान’ को आगे बढ़ाने के लिए दुष्प्रचार का एक हिस्सा है।

सुनक से जब यह पूछा गया कि क्या वह बीबीसी के वृत्तचित्र में किये गये दावों से सहमत हैं कि ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के कुछ राजनयिक जानते थे कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे तौर पर जिम्मेदार थे’’ तो उन्होंने कहा कि वह विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद, पाकिस्तानी मूल के इमरान हुसैन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं।

गौरतलब है कि यह वृतचित्र गुजरात में हुए दंगों पर है जब नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

सुनक ने कहा, ‘‘इस संबंध में ब्रिटिश सरकार की स्थिति स्पष्ट है, और यह बिल्कुल भी नहीं बदली है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\