एजेंसी न्यूज

ब्रिटिश सरकार को जून के मध्य में प्रीमियर लीग की वापसी की उम्मीद

इंग्लैंड में शीर्ष लीग का आखिरी मैच नौ मार्च को खेला गया था और न्यूकासल के कोच स्टीव ब्रूस ने कहा कि अगर जून के आखिरी सप्ताह से पहले मैच शुरू होते हैं तो उनके खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।

ब्रिटिश सरकार को जून के मध्य में प्रीमियर लीग की वापसी की उम्मीद

प्रीमियर लीग के क्लबों को इस सप्ताह सामाजिक दूरी बनाये रखने के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास पर लौटने के लिये अभी ‘प्रोटोकॉल’ पर हस्ताक्षर करने हैं।

इंग्लैंड में शीर्ष लीग का आखिरी मैच नौ मार्च को खेला गया था और न्यूकासल के कोच स्टीव ब्रूस ने कहा कि अगर जून के आखिरी सप्ताह से पहले मैच शुरू होते हैं तो उनके खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।

इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के सदस्य रहीम स्टर्लिंग ने भी मैचों की जल्द शुरुआत को लेकर चिंता जतायी है। रिपोर्टों के अनुसार प्रीमियर लीग 12 जून से वापसी कर सकती है।

डोवडेन ने कहा कि जनता की सुरक्षा अब भी प्राथमिकता है लेकिन उन्होंने साथ ही एक महीने में लीग शुरू होने की उम्मीद जतायी।

डावडेन ने कहा, ‘‘मेरी गुरुवार को एफए (फुटबाल एसोसिएशन), ईएफएल (इंग्लिश फुटबाल लीग) और प्रीमियर लीग के साथ रचनात्मक बातचीत हुई। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम वापसी के लिये उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य जून के मध्य तक वापसी करना है लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता अब भी जनता की सुरक्षा होगी। ’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).