देश की खबरें | ब्रिटिश विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, सामरिक संबंधों पर हुई चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से मुलाकात की जिसमें दोनों नेताओं ने अपने सामरिक संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से मुलाकात की जिसमें दोनों नेताओं ने अपने सामरिक संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान हमारे सामरिक गठजोड़ के विविध आयामों पर चर्चा हुई। ’’

यह भी पढ़े | Winter 2020: ठंड का सितम शुरू, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज.

राब 14 से 17 दिसंबर तक की भारत यात्रा पर आए हैं। इस दौरान ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की। मंगलवार को विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिये 10 वर्षो का महात्वाकांक्षी खाका तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जतायी। दोनों पक्षों ने बैठक के दौरान विविध विषयों पर व्यापक चर्चा की।

इस दौरान जयशंकर और राब ने कारोबारी गठजोड़ को आगे बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा की जो भविष्य में मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है।

यह भी पढ़े | School Reopen: देश के इन राज्यों में दिसंबर से खुल रहे हैं स्कूल, जानें क्या हैं नियम.

जयशंकर ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि दोनों पक्षों ने चार घंटे तक विविध विषयों पर व्यापक चर्चा की और इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि अपने द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर तक कैसे ले जाया जाए। इस दौरान कारोबार एवं समृद्धि, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क, स्वास्थ्य सेवा जैसे पांच क्षेत्रों पर चर्चा हुई । दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान, हिन्द प्रशांत एवं पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रमों की समीक्षा की। जयशंकर ने कहा, ‘‘ कुल मिलाकर हमारी चर्चा काफी सार्थक रही और हमारा गठजोड़ अधिक महत्वाकांक्षी एवं परिणामदायक बना है।’’

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बताया था , ‘‘ हमारे प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है जो बड़े सम्मान की बात है।’’

ब्रिटेन के विदेश मंत्री का आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर