विदेश की खबरें | ब्रिटिश एशियाई लोग ब्रिटेन में मानव तस्करी गिरोह चलाने के दोषी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुछ ब्रिटिश एशियाई लोगों को उस संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा होने का दोषी पाया गया है, जिसका संबंध ब्रिटिश सरकार की नजर में मानव तस्करी से है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 29 जुलाई कुछ ब्रिटिश एशियाई लोगों को उस संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा होने का दोषी पाया गया है, जिसका संबंध ब्रिटिश सरकार की नजर में मानव तस्करी से है।

ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने पाया कि 38-वर्षीय नजीब खान गिरोह का हिस्सा था। रीडिंग क्राउन अदालत ने शुक्रवार को एक मुकदमे की सुनवाई के अंत में अवैध अप्रवासन की साजिश रचने के तीन मामलों में नजीब को दोषी ठहराया था।

उसे सह-साजिशकर्ता वकास इकराम (40 वर्ष) की गिरफ्तारी के बाद पकड़ा गया था, जिसने पहले ही आरोप स्वीकार कर लिया था।

इकराम अपनी गिरफ्तारी के समय मोहम्मद मुख्तार हुसैन के नेतृत्व वाले मानव-तस्करी गिरोह के लिए काम कर रहा था। हुसैन को बाद में इंग्लिश चैनल के रास्ते अप्रवासियों को लाने-ले जाने के लिए 10 साल से अधिक की जेल की सजा हुई थी।

एनसीए के शाखा कमांडर एंडी नॉयस ने कहा, ‘‘इकराम और खान को उन लोगों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं थी, जिन्हें वे ले जा रहे थे, वे केवल उनसे पैसा कमाने में रुचि रखते थे।’’

एनसीए ने कहा कि इकराम के आईफोन को उसकी गिरफ्तारी के बाद जब्त कर लिया गया था। इस फोन में खान के साथ उसकी कई बातचीत शामिल थी, जिसमें लोगों की तस्करी के एक अलग गिरोह में उनकी भागीदारी का उल्लेख था जो प्रवासियों को ब्रिटेन लाने के लिए प्रति व्यक्ति 7,000 पाउंड का शुल्क लेता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट