एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ब्रिटानिया का चौथी तिमाही का मुनाफा 4.2 प्रतिशत बढ़कर 559.13 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिस्कुट, ब्रेड जैसे बेकरी खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 4.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 559.13 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | ब्रिटानिया का चौथी तिमाही का मुनाफा 4.2 प्रतिशत बढ़कर 559.13 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, नौ मई बिस्कुट, ब्रेड जैसे बेकरी खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 4.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 559.13 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में मुनाफा 536.61 करोड़ रुपये रहा था।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, जनवरी-मार्च तिमाही में उत्पाद बिक्री से ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का राजस्व नौ प्रतिशत बढ़कर 4,375.57.30 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 8.9 प्रतिशत बढ़कर 4,432.19 करोड़ रुपये हो गई।

परिणामों पर कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने कहा, ‘‘ तंग उपभोग परिदृश्य के बीच वर्ष की अंतिम तिमाही में नौ प्रतिशत की उच्च एकल-अंकीय मूल्य वृद्धि के साथ, यह प्रदर्शन जिंस की बढ़ती कीमतों और दैनिक उपभोग की घरेलू वस्तुओं (एफएमसीजी) की श्रेणियों में कमजोर मांग से चिह्नित चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल में हमारे लचीलेपन को रेखांकित करता है।’’

जनवरी-मार्च तिमाही में ब्रिटानिया का कुल व्यय 10.34 प्रतिशत बढ़कर 3,738.63 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 8.9 प्रतिशत बढ़कर 4,495.21 करोड़ रुपये हो गई।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 2,177.86 करोड़ रुपये हो गया। एकीकृत आय सात प्रतिशत बढ़कर 18,169.76 करोड़ रुपये रही।

इस बीच, ब्रिटानिया ने शेयर बाजार को अलग से दी जानकारी में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 75 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

इसके अलावा ब्रिटानिया के निदेशक मंडल ने आठ मई 2025 से वरुण बेरी को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भी नामित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).