एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ब्रिटानिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 4.96 प्रतिशत बढ़कर 377.95 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्च, 2022 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 4.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 377.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | ब्रिटानिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 4.96 प्रतिशत बढ़कर 377.95 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, दो मई ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्च, 2022 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 4.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 377.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 360.07 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 13.40 प्रतिशत बढ़कर 3,550.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 3,130.75 करोड़ रुपये थी।

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का कुल खर्च 3,085.45 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई पर सोमवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर 3,264.60 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 0.57 प्रतिशत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2022 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).