विदेश की खबरें | ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों पर ब्रिटिश सिख आरोपी की सूचना भारत को देने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों पर एक ब्रिटिश सिख व्यक्ति की जानकारी भारतीय अधिकारियों को देने का आरोप लगा है जो अब आतंकवाद और हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय जेल में बंद है।
लंदन, 23 अगस्त ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों पर एक ब्रिटिश सिख व्यक्ति की जानकारी भारतीय अधिकारियों को देने का आरोप लगा है जो अब आतंकवाद और हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय जेल में बंद है।
स्कॉटलैंड के डम्बर्टन में रहने वाने वाले ब्रिटिश नागरिक 35 वर्षीय जगतार सिंह जोहाल शादी करने वर्ष 2017 में भारत के पंजाब गया था। उसके परिवार का आरोप है कि उसे यातना दी जा रही है और दुव्यर्वहार किया जा रहा है।
हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने यातना देने के आरोपों से इनकार किया है और इस रुख पर कायम है कि जोहाल को ‘‘ गंभीर आरोपों’’में अदालत में सुनवाई के लिए गिरफ्तार किया गया है।
ब्रिटेन से संचालित गैर सरकारी संगठटन (एनजीओ) रिप्रीव ने सोमवार ने कहा वह जोहाल के कानूनी दावे का समर्थन करता है कि एमआई-5 और एमआई-6 ने भारतीय अधिकारियों से खुफिया जानकारी साझा कर उसके ‘‘हिरासत और यातना’’में योगदान किया है।
रिप्रीव ने इस संबंध में शुरू की गई ऑनलाइन याचिका में कहा, ‘‘हमारे जांचकर्ताओं ने अहम जानकारी प्राप्त की है कि वर्ष 2017 में ब्रिटिश सरकार ने संभवत: एमआई-5 और एमआई-6 को ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहाल की जानकारी भारतीय अधिकारियों से साझा करने के लिए अधिकृत किया था।’’ एनजीओ इस याचिका पर 10 हजार हस्ताक्षर प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है।
संगठन ने कहा, ‘‘किसी को भी यातना नहीं दी जानी चाहिए, खासतौर पर ब्रिटिश सरकार की सहायता से...हमारी सरकार को हमारी रक्षा करनी चाहिए, हमें यातना और मौत की सजा के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)