विदेश की खबरें | जी-7 सम्मेलन में ब्रिटेन ने रूस को यूक्रेन पर हमले के विरूद्ध चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश शहर लिवरपूल में चल रहे सात धनी लोकतांत्रिक देशों के समूह (जी 7) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान यूक्रेन सीमा के समीप रूस का सैन्य जमावड़ा चर्चा का मुख्य विषय रहा।

ब्रिटिश शहर लिवरपूल में चल रहे सात धनी लोकतांत्रिक देशों के समूह (जी 7) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान यूक्रेन सीमा के समीप रूस का सैन्य जमावड़ा चर्चा का मुख्य विषय रहा।

अमेरिका एवं उसके नाटो एवं जी-7 सहयोगियों की चिंता है कि सीमावर्ती क्षेत्र में रूसी सैनिकों की गतिविधि हमले की पूर्व सूचना है और यदि ऐसा (हमला) होता है तो उन्होंने रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी प्रतिबंध लगाने को ठान लिया है।

हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की किसी योजना से इनकार किया है और उसने कीव पर कथित रूप से आक्रामक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अन्य जी -7 राजनयिकों के साथ इस संकट पर चर्चा करने के बाद ट्रूस ने कहा कि यह संगठन ‘अपने दुश्मनों एवं अपने सहयोगियों को जबर्दस्त संकेत भेज रहा है।’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम स्पष्ट रहे हैं कि यूक्रेन पर रूस के हमले के व्यापक परिणाम होंगे जिसकी भारी कीमत चुकानी होगी। ’’

जी-7 के देशों -ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान- द्वारा तत्काल रूस के लिए कड़ी चेतावनी जारी किये जाने की संभावना हैं।

जब ट्रूस से आर्थिक पाबंदियों के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि जी-7 ‘सभी विकल्पों’ पर गौर कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\