विदेश की खबरें | जी-7 बैठक के दौरान ब्रिटेन ने गरीब देशों को कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने का संकल्प जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा कि जी-7 देशों की वर्ष 2021 की पहली ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भविष्य में आवश्यकता से अतिरिक्त उपलब्ध टीके को संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘‘कोवैक्स’’ कार्यक्रम के लिए मुहैया कराने का वादा करेंगे और जी-7 देशों को भी ऐसा ही कदम उठाने को प्रोत्साहित करेंगे।

ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा कि जी-7 देशों की वर्ष 2021 की पहली ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भविष्य में आवश्यकता से अतिरिक्त उपलब्ध टीके को संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘‘कोवैक्स’’ कार्यक्रम के लिए मुहैया कराने का वादा करेंगे और जी-7 देशों को भी ऐसा ही कदम उठाने को प्रोत्साहित करेंगे।

ब्रिटेन विदेश कार्यालय के सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है कि ब्रिटेन किस समय और कितनी मात्रा में टीके दान दे सकता है।’’

कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए दुनिया के गरीब देशों को कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने का लख्य रखा गया है।

जी-7 देशों की बैठक के दौरान ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा, जापान और अमेरिका के नेता अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों को लेकर चर्चा करेंगे।

इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि यूरोप और अमेरिका को अपनी वर्तमान कोविड-19 आपूर्ति का पांच फीसदी तक गरीब देशों को जल्द से जल्द मुहैया कराना चाहिए ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को ये कार्य नजर आए।

उन्होंने कहा कि अमीर देशों में लाखों लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है जबकि गरीब देशों में टीकाकरण अभियान बमुश्किल शुरू हो सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर