रोजाना एक लाख जांच के लक्ष्य से पिछड़ सकता है ब्रिटेन

हालांकि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील देने की तैयारियों के बीच अधिकारियों का यही कहना है कि देश की जांच करने की क्षमता तेजी से बढ़ाई जा रही है।

सरकार कारोबार तथा रोजमर्रा के क्रियाकलापों पर लगभग एक महीने पहले लगाई गई पाबंदियों को हटाने की तैयारी में है। उसका कहना है कि बड़े पैमाने पर जांच करना ही इस वायरस पर नियंत्रण पाने का मूलमंत्र है।

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने 30 अप्रैल तक प्रतिदिन एक लाख नमूनों की जांच करने का संकल्प लिया था।

न्याय मंत्री रॉबर्ट बकलैंड ने कहा, ‘‘हम इसे (जांचें) बढ़ा रहे हैं...भले ही लक्ष्य आज पूरा न हो सके।’’

उन्होंने कहा कि एक लाख नमूनों की जांच करना महत्वपूर्ण होगा लेकिन हमें और जांच करने की जरूरत है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)