जरुरी जानकारी | ब्रिटेन ने फेसबुक पर 6.94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नियामक के अनुसार यह जुर्माना फेसबुक द्वारा ऑनलाइन डेटाबेस कंपनी 'गिफी' की खरीद संबंधी जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।

नियामक के अनुसार यह जुर्माना फेसबुक द्वारा ऑनलाइन डेटाबेस कंपनी 'गिफी' की खरीद संबंधी जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।

ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (सीएमए) ने कहा कि फेसबुक जांच के दौरान आवश्यक जानकारी प्रदान करने में विफल रही। सोशल मीडिया कंपनी को कई चेतावनियां दी गईं, लेकिन ऐसा लगता है कि उसने जानबूझकर नियमों के अनुपालन में गलतियां कीं।

प्राधिकरण ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी कंपनी को प्रारंभिक प्रवर्तन आदेश का उल्लंघन करने के लिए जानबूझकर आवश्यक जानकारी देने से इनकार करते हुए पाया गया है।

उसने बताया कि फेसबुक पर आदेश का उल्लंघन करने पर पांच करोड़ पाउंड और सहमति के बिना दो बार अपने मुख्य अनुपालन अधिकारी को बदलने के लिए 5,00,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।

सीएमए में वरिष्ठ निदेशक (विलय) जोएल बामफोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने फेसबुक को चेतावनी दी थी कि हमें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने से मना करना आदेश का उल्लंघन है। लेकिन दो अलग-अलग अदालतों में इस संबंध में अपील हारने के बावजूद फेसबुक अपने कानूनी दायित्वों की अवहेलना करती रही।’’

वही फेसबुक ने कहा है कि वह इस निर्णय की समीक्षा करने के बाद विकल्पों पर विचार करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू