विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विस्तारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विस्तारित कर दिया। इससे पहले एनएचएस ने घोषणा की कि 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य 15 अप्रैल की समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

लंदन, 13 अप्रैल ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विस्तारित कर दिया। इससे पहले एनएचएस ने घोषणा की कि 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य 15 अप्रैल की समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

ब्रिटेन की सरकार ने इस बृहस्पतिवार तक 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, जोखिम वाले और स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को कोविड​​-19 टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

एनएचएस ने इसकी पुष्टि की कि अब तक पूरे ब्रिटेन में लगभग चार करोड़ टीके की खुराक दी गई हैं।

ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने "एक और बेहद महत्वपूर्ण मील के पत्थर" का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब मुख्य जोर दूसरी खुराक देने के साथ-साथ जुलाई के अंत तक सभी वयस्कों को टीका देने का लक्ष्य पूरा करने पर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘3.2 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। मैं टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पहले ही कई हजार लोगों की जान बचायी है।’’

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब ब्रिटेन ने अपनी मॉडर्ना टीके की पहली खुराक देना शुरू किया है, यह ब्रिटेन में शुरू किया जाने वाला तीसरा टीका है। यह फाइजर, ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीकों के साथ पूरे ब्रिटेन में 21 स्थलों पर उपलब्ध होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट