विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने लॉकडाउन हटने के बाद हवाई यातायात को लेकर योजना तैयार की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन सरकार ने तथाकथित ''हरी सूची'' वाले 12 देशों को अपनी ट्रैफिक लाइट प्रणाली में शामिल कर लिया है, जहां से आने वाले ब्रिटेन के लोगों को 17 मई को दूसरे स्तर का कोविड-19 लॉकडाउन हटाए जाने के बाद पृथक-वास में नहीं रहने की छूट दी जाएगी।

लंदन, आठ मई ब्रिटेन सरकार ने तथाकथित ''हरी सूची'' वाले 12 देशों को अपनी ट्रैफिक लाइट प्रणाली में शामिल कर लिया है, जहां से आने वाले ब्रिटेन के लोगों को 17 मई को दूसरे स्तर का कोविड-19 लॉकडाउन हटाए जाने के बाद पृथक-वास में नहीं रहने की छूट दी जाएगी।

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने शुक्रवार को डाउनिंग स्ट्रीट में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

इसके तहत 17 मई से गैर-जरूरी यात्रा को अवैध नहीं माना जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस वैरिएंट या प्रकार का पता लगाने के लिये ब्रिटेन में प्रवेश करने वालों को कड़े नियमों का पालन करने के लिये कहा जाएगा।

भारत को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच पिछले महीने ''लाल सूची'' में डाल दिया गया था, तब से वह उसी सूची में है। इसका मतलब है कि ब्रिटेन के निवासियों और तय पृथकता केन्द्र होटलों में 10 दिन के लिये खुद को पृथक करने वालों नागरिकों को छोड़कर भारत से लोगों के आने पर रोक जारी रहेगी।

नए वैरिएंट को लेकर चिंताओं के बीच मालदीव, नेपाल और तुर्की को अब 40 देशों की लाल सूची में डाल दिया गया है।

परिवहन मंत्री शैप्स ने कहा कि ''ब्रिटेन में ही रहने'' का नियम इस महीने खत्म हो जाएगा, जिसके बाद पुर्तगाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्रुनेई, आइसलैंड, फारोए आइलैंड, जिब्राल्टर, फाल्कलैंड, इजरायल और यरूशलम समेत हरी सूची में शामिल क्षेत्रों से ब्रिटेन की यात्रा करने वालों को आसानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट