जरुरी जानकारी | ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने अप्रैल-दिसंबर में 2,618.5 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की बिक्री चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तीन तिमाहियों यानी अप्रैल-दिसंबर के दौरान 31 प्रतिशत बढ़कर 2,618.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी रियल्टी कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की बिक्री चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तीन तिमाहियों यानी अप्रैल-दिसंबर के दौरान 31 प्रतिशत बढ़कर 2,618.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि संपत्तियों की बेहतर मांग और अधिक कीमतो की वजह से उसकी बिक्री बढ़ी है।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,994.8 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं।

बेंगलुरु की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। इसकी दक्षिण भारत में मजबूत उपस्थिति है।

मात्रा के संदर्भ में, कंपनी की बिक्री बुकिंग आलोच्य अवधि में 25 प्रतिशत बढ़कर 39,58,000 वर्ग फुट हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 31,68,000 वर्ग फुट रहा था।

इस दौरान कंपनी की बिक्री से प्राप्तियां पांच प्रतिशत बढ़कर 6,616 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,298 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now