Test Cricket: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा, टेस्ट क्रिकेट के विकास के लिये भुगतान में अंतर मिटाना जरूरी
आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि छोटे टेस्ट देशों के खिलाड़ियों को भी टेस्ट खेलने के लिये अच्छा भुगतान किया जाये.
नयी दिल्ली, 19 मई आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि छोटे टेस्ट देशों के खिलाड़ियों को भी टेस्ट खेलने के लिये अच्छा भुगतान किया जाये. पोंटिंग ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों का उदाहरण दिया जो वित्तीय कारणों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देते हैं. सात जून से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ओवल पर होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले आईसीसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पोंटिंग से पूछा गया था कि क्या टी20 लीग के दौर में युवा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहेंगे. यह भी पढ़ें: स्टार स्पोर्ट्स ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का प्रोमो वीडियो किया रिलीज़
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा ,‘‘अलग अलग देशों में इस सवाल के अलग अलग जवाब है. वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना देखने वाले युवाओं को तराशना काफी मुश्किल होता जा रहा है.’’
उन्होंने कहा ,‘‘ फ्रेंचाइजी लीग की तुलना में उन्हें उतना पैसा नहीं मिलता. श्रीलंका और बांग्लादेश का भी यही हाल है. भारत , इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं है जहां टेस्ट क्रिकेट खेलने पर अच्छा पैसा मिलता है और अधिकांश क्रिकेटर टेस्ट खेलना चाहते हैं । आईसीसी को यहां अहम भूमिका निभानी होगी.’’
उन्होंने कहा ,‘‘ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट देशों में टेस्ट खेलने पर भुगतान लगभग समान होना चाहिये. आईसीसी में उच्च स्तर पर इस पर बात की गई है. भारत में मेरा मानना है कि अधिकांश युवा ‘बैगी ब्लू कैप’ पहनना चाहते हैं और आस्ट्रेलिया में ‘बैगी ग्रीन’.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

