देश की खबरें | लेंटर डालते समय निर्माणाधीन पुल ढहा, एक की मौत, 13 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से लगे गूलर क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन पुल का लेंटर डालते समय उसके ढहने से वहां कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी टिहरी, 22 नवंबर उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से लगे गूलर क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन पुल का लेंटर डालते समय उसके ढहने से वहां कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है । उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटना के कारणों की जांच के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Riots: उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ UAPA मामले में आरोप पत्र दायर.

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग के श्रीनगर खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार बिजल्वाण ने बताया कि घटना ऋषिकेश से 25 किलोमीटर दूर हुई जहां लेंटर डालते समय निर्माणाधीन फोरलेन पुल अचानक ढह गया ।

उन्होंने बताया कि 45 मीटर इस पुल के एक हिस्से का काम पूरा हो चुका था जबकि दूसरे हिस्से पर लेंटर डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शटरिंग में गडबडी के कारण यह हादसा हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से लग सकता हैं प्रतिबंध – सीएम जय राम ठाकुर.

राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल हुए मजदूरों को निकाला और ऋषिकेश के राजकीय अस्पताल तथा एम्स में भर्ती कराया ।

टिहरी के जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है । मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले 24 वर्षीय रियाज के रूप में हुई है ।

घायल हुए मजदूरों में से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं ।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now