खेल की खबरें | ब्रेसनन ने 19 साल बाद यार्कशर क्रिकेट काउंटी छोड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर टिम ब्रेसनन ने तुरंत प्रभाव से यार्कशर काउंटी क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया है जिससे उनका इस क्लब के साथ 19 साल से चला आ रहा रिश्ता भी समाप्त हो गया।

लंदन, 18 जून इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर टिम ब्रेसनन ने तुरंत प्रभाव से यार्कशर काउंटी क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया है जिससे उनका इस क्लब के साथ 19 साल से चला आ रहा रिश्ता भी समाप्त हो गया।

इस 35 वर्षीय क्रिकेटर ने 2003 में यार्कशर की तरफ से नार्थम्पटनशर के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रवेश किया था। उन्होंने खेल के अन्य अवसरों की तलाश में बुधवार को क्लब छोड़ दिया।

यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.

इंग्लैंड की दो एशेज श्रृंखलाओं में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रेसनन ने कहा, ‘‘मैं यार्कशर का मुझे 19 शानदार वर्ष और जब मैं युवा था तब मुझे अपना करियर शुरू करने का मौका देने के लिये आभार व्यक्त करना चाहूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मेरे जाने के बाद युवा खिलाड़ियों को भी अपने करियर शुरू करने का मौका मिलेगा। ’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा- वसीम अकरम और वकार युनुस की तरह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना चाहता हूं.

ब्रेसनन के रहते हुए यार्कशर ने 2014 और 2015 में लगातार काउंटी चैंपियनिशप जीती थी। ब्रेसनन के लिये सबसे अच्छा वर्ष 2016 रहा जब उन्हें आलराउंड प्रदर्शन के लिये क्लब का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस फैसले को हल्के से नहीं लिया लेकिन अब आगे बढ़ने का सबसे अच्छा समय है। मेरे अंदर अब भी काफी क्रिकेट बची हुई है और मैं भविष्य को लेकर उत्साहित हूं। ’’

ब्रेसनन ने अभी तक 199 प्रथम श्रेणी मैचों में 557 विकेट लिये हैं और 6714 रन बनाये हैं। उन्होंने लिस्ट ए में 173 मैचों में 315 विकेट लेने के साथ 3221 रन भी बनाये हैं। इसके अलावा उन्होंने 173 टी20 मैचों में 168 विकेट हासिल किये और 1533 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी