देश की खबरें | दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी राहत की सांस, एक्यूआई 89 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हवा साफ रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 पर दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आती है।
नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हवा साफ रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 पर दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को आठ महीने में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की गई।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार रात के लिए आंधी और मध्यम से भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।
दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत और सुबह साढ़े आठ बजे 82 प्रतिशत रही। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जबकि यहां ‘येलो’ अलर्ट जारी रहेगा।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

