विदेश की खबरें | ब्राजील जुलाई में रियो डी जेनेरियो में करेगा अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्राजील सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ब्राजील विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगा और वैश्विक शासन सुधार को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
ब्राजील सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ब्राजील विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगा और वैश्विक शासन सुधार को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
ब्रिक्स की स्थापना 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने की थी।
पिछले साल इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल किया गया। सऊदी अरब को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। तुर्किये, अजरबैजान और मलेशिया ने औपचारिक रूप से सदस्यता के लिए आवेदन किया है और कई अन्य देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है।
ब्राजील ने कहा कि साझेदार देशों को भी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है तथा सदस्यों के बीच आम सहमति होने पर वे अन्य बैठकों में भी भाग ले सकते हैं।
ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा ने कहा, ‘‘हम विकास, सहयोग और इन देशों के सभी लोगों के जीवन में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।’’
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ब्रिक्स देश अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने के लिए काम करते हैं तो वे उन पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे।
ब्रिक्स नेताओं ने डॉलर से स्वतंत्र वैकल्पिक भुगतान प्रणाली स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

