खेल की खबरें | विनिशियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने विश्व कप 2026 के लिये क्वालीफाई किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रीयाल मैड्रिड के स्टार रहे विनिशियस ने मैच में एकमात्र गोल दागा ।
रीयाल मैड्रिड के स्टार रहे विनिशियस ने मैच में एकमात्र गोल दागा ।
वहीं कोलंबिया से 1 . 1 से ड्रॉ खेलने वाली गत चैम्पियन अर्जेंटीना ने भी अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल के महासमर में जगह पक्की की ।
ब्राजील अंकतालिका में अर्जेंटीना से दस अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहा । अभी दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग दौर के दो मैच बाकी हैं ।
दक्षिण अमेरिका से शीर्ष छह टीमों को 48 टीमों के विश्व कप में जगह मिलेगी । ब्राजील सातवें नंबर की टीम से छह से अधिक अंक से आगे है ।
चिली को बोलिविया ने 2 . 0 से हराया जिससे वह लगातार तीसरी बार विश्व कप से बाहर रहेगा । उरूग्वे ने वेनेजुएला को 2 . 0 से मात दी और अब उसके 24 अंक हो गए हैं । वेनेजुएला के 18 और बोलिविया के 19 अंक है और सातवें स्थान के लिये दोनों में होड़ है चूंकि उस टीम को अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ खेलने का मौका मिलेगा ।
लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना को ब्यूनस आयर्स में हुए मुकाबले में कोलंबिया ने ड्रॉ पर रोका । लुईस डियाज ने कोलंबिया के लिये 24वें मिनट में पहला गोल किया । जूलियन अल्वारेज ने 81वें मिनट में बराबरी का गोल दागा । एंजो फर्नांडिस को 70वें मिनट में लाल कार्ड दिखाये जाने से स्टेडियम में जमा 80000 से अधिक दर्शकों को निराशा हुई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

