एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक, छह पैसे की गिरावट दर्शाता 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया तथा बुधवार को यह डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 73.91 रुपये पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक, छह पैसे की गिरावट दर्शाता 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, पांच मई रुपये में दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया तथा बुधवार को यह डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 73.91 रुपये पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा तेजी दर्शाती 73.80 पर ऊंचा खुली, लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी। रुपया 74.04 तक गिरने के बाद कारोबार की समाप्ति पर छह पैसे की हानि दर्शाता 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 73.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विगत दो सत्रों में रुपये में 24 पैसे की तेजी आई थी।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 91.30 हो गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी ने रुपये की गिरावट पर अंकुश लगा दिया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 424.04 अंक की तेजी के साथ 48,677.55 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,772.37 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा 1.36 प्रतिशत बढ़कर 69.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).