देश की खबरें | ब्रह्मोस मिसाइल आपूर्ति: भारत ने ‘रक्षा उपकरण’ की बिक्री के लिए फिलिपीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने मंगलवार को फिलिपीन के साथ ‘‘रक्षा सामग्री और उपकरण’’ की बिक्री के लिए एक प्रमुख समझौते पर हस्ताक्षर किया, जिसमें ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के शामिल होने की भी संभावना है।

नयी दिल्ली, तीन मार्च भारत ने मंगलवार को फिलिपीन के साथ ‘‘रक्षा सामग्री और उपकरण’’ की बिक्री के लिए एक प्रमुख समझौते पर हस्ताक्षर किया, जिसमें ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के शामिल होने की भी संभावना है।

फिलिपीन के रक्षा सचिव डेलफिन लॉरेंजाना मनीला में समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि उनका देश ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा है।

फिलिपीन के राष्ट्रीय रक्षा विभाग (डीएनडी) ने मंगलवार को फ़ेसबुक पर कहा कि रक्षा अंडरसेक्रेटरी रायमुंडो एलेफंटे और फिलिपीन में भारत के राजदूत शंभू एस कुमारन ने रक्षा सामग्री और उपकरणों की खरीद के लिए ‘‘क्रियान्वयन व्यवस्था’’ पर हस्ताक्षर किए।

फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि लॉरेंजाना भी हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित थे।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने लॉरेंजाना के हवाले से कहा, ‘‘हम ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहे हैं।’’

भारतीय पक्ष की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान