जरुरी जानकारी | वीडियोकॉन के चूक करने पर ग्राजील की तेल परियोजना के लिये बीपीसीएल ने किया भुगतान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को साझेदार कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बदले ब्राजील में पांच तेल खंडों के एक सौदे में भुगतान करना पड़ा है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को साझेदार कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बदले ब्राजील में पांच तेल खंडों के एक सौदे में भुगतान करना पड़ा है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि बीपीसीएल ने इस सौदे के लिये असामान्य तरीका अपनाया था, इसी कारण उसे साझेदार के द्वारा भुगतान में चूक किये जाने की भरपाई करने के लिये बाध्य होना पड़ा।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

बीपीसीएल ने सितंबर 2008 में ब्राजील की एक तेल खोज कंपनी का 28.3 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण करने के लिये वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के साथ संयुक्त उपक्रम का गठन किया था। इस संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी थी।

दोनों कंपनियों ने कनाडा की गैस उत्पादक कंपनी एनकाना से एनकाना ब्रासील पेट्रोलियो लिमिटाडा का अधिग्रहण करने के लिये संयुक्त उपक्रम आईबीवी ब्रासील पेट्रोलियो लिमिटाडा का गठन किया था।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

सूत्रों ने कहा कि आमतौर पर इस तरह के अधिग्रहण अनइनकॉरपोरेटेड संयुक्त उद्यमों के माध्यम से किये जाते हैं, लेकिन बीपीसीएल ने एक इनकॉरपोरेटेड संयुक्त उद्यम बनाने का विकल्प चुना। इनकॉरपोरेटेड संयुक्त उद्यम को अलग और विशिष्ट कानूनी इकाई के रूप में माना जाता है और भुगतान में किसी भी प्रकार की चूक के लिये इकाई को जिम्मेदार माना जाता है।

दिवालिया होने की वजह से वीडियोकॉन ने तेल क्षेत्रों की खोज और विकास में अपने हिस्से का भुगतान करने में असमर्थता जाहिर की, जिससे संयुक्त उपक्रम के समक्ष सौदे से बाहर होने का जोखिम उपस्थित हो गया।

बीपीसीएल ने इससे बचने के लिये 2019-20 में आईबीवी में 539.8 लाख डॉलर का निवेश किया, जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त उद्यम में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 55.13 प्रतिशत हो गयी।

सूत्रों ने कहा कि यदि यह सौदा अनइनकॉरपोरेटेड संयुक्त उद्यम के माध्यम से किया जाता तो बीपीसीएल को वीडियोकॉन के भुगतान में चूक करने से कोई समस्या नहीं होती और उसकी हिस्सेदारी अप्रभावित बनी रहती।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संयुक्त उपक्रम में हिस्सेदारी का बढ़ाना अस्थायी है। बीडियोकान की सम्पत्ति नीलाम की जा रही है। उसको जो भी कंपनी खरीदेगी, वह अतिरिक्त हिस्सेदारी के बदले भुगतान करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\