एजेंसी न्यूज

झारखंड में कोरोना की आशंका में परिवार का बहिष्कार, मुख्यमंत्री ने मदद के निर्देश दिये

परिवार की मदद करने का निर्देश दिया है ।

झारखंड में कोरोना की आशंका में परिवार का बहिष्कार, मुख्यमंत्री ने मदद के निर्देश दिये
जमात

रांची, 23 अप्रैल झाराखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ के उपायुक्त को मुरुडीह गांव में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में पूरे गांववालों द्वारा बहिष्कार कर दिये गये एक

परिवार की मदद करने का निर्देश दिया है ।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से

अपील की, ‘‘ वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा महामारी में सामाजिक सहयोग से ही हम कोरोना वायरस और अफवाहों से लड़ सकते हैं। आपस में दूरी बनायें,मगर दिलों को जोड़े रखें।’’

इससे पूर्व मुख्यमंत्री को इस बात का वीडियो दिखाया गया कि रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित मुरुडीह गांव में एक परिवार का सामूहिक बहिष्कार कर दिया गया। फलस्वरूप परिवार भूखे जीने को विवश है।

गांव के लोग परिवार में छत्तीसगढ़ से आये एक सदस्य को कोरोना संक्रमित मानकर उस पूरे परिवार का पूरा बहिष्कार कर रहे हैं। उसके परिजनों को कूएं या ट्यूबवेल आदि से पानी तक लेने नहीं दिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 12:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).