एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में दोस्त की बहन को परेशान करने पर लड़के की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में एक लड़की को परेशान करने पर चार लड़कों ने कथित तौर पर पंद्रह वर्षीय एक लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में दोस्त की बहन को परेशान करने पर लड़के की हत्या

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में एक लड़की को परेशान करने पर चार लड़कों ने कथित तौर पर पंद्रह वर्षीय एक लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं।

आरोपियों के अनुसार जितेन्द्र और नीतीश नामक दो लड़के उनके दोस्त की बहन को हर दिन परेशान कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उन्हें सबक सिखाने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक के सिर में गंभीर चोट आई।

पुलिस के मुताबिक महेंद्र (18) और तीन अन्य ने जितेंद्र और नीतीश की पिटाई की और मौके से फरार हो गए। नीतीश को उसकी मां ने भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि नीतीश की मां के बयान के आधार पर सुभाष प्लेस में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उन्होंने तकनीकी निगरानी भी शुरू कर दी है, मुखबिरों को भी शामिल किया गया है और स्थानीय स्रोतों से भी खुफिया जानकारी जुटाई गई है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद जाल बिछाया गया और थोड़ी देर की तलाश के बाद महेंद्र और तीनों नाबालिगों को शकूरपुर से पकड़ लिया गया।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और बताया कि जितेन्द्र शकूरपुर की एक लड़की से दोस्ती करना चाहता था और वह उसे हर दिन परेशान करता था। लड़की आरोपी के दोस्त की बहन थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).