एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, निशांत देव दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पदार्पण कर रहे निशांत देव (71 किग्रा) बुधवार को यहां हंगरी के लास्जलो कोजाक पर 5-0 की शानदार जीत से एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचने वाले सातवें भारतीय मुक्केबाज बन गये।

खेल की खबरें | मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, निशांत देव दूसरे दौर में

बेलग्रेड, 27 अक्टूबर पदार्पण कर रहे निशांत देव (71 किग्रा) बुधवार को यहां हंगरी के लास्जलो कोजाक पर 5-0 की शानदार जीत से एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचने वाले सातवें भारतीय मुक्केबाज बन गये।

देव का सामना अब मौरिशस के मर्वेन क्लेयर से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली है।

देव ने भारत के लिये दिन की शानदार शुरूआत की। सुमित (75 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल (92 किग्रा से अधिक) ने बीती रात अपने वजन वर्गों में शानदार जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

सुमित ने जमैका के डेमन ओ नील को 5-0 से जबकि नरेंदर ने पोलैंड के ओस्कर साफरयान पर 4-1 से जीत हासिल की।

सुमित का सामना ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोल्ताएव जबकि बेरवाल की भिड़ंत सिएरा लियोन के मोहम्मद केनदेह से होगी।

चार अन्य मुक्केबाज पहले ही अपने वजन वर्गों के दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं जिसमें एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) और दीपक बोहरिया (51 किग्रा) शामिल हैं।

अब 60 किग्रा के शुरूआती दौर के मुकाबले में वरिंदर सिंह का सामना अर्मेनिया के करेन टोनाकानयान से होगा।

गोविंद साहनी (48 किग्रा) और लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) दो अन्य भारतीय हैं जो बुधवार को रिंग में उतरेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).