एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुक्केबाजी : सतीश कोलोन विश्व कप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने सेमीफाइनल में फ्रांस के जामिली डिनी मोइनडेज को हराकर जर्मनी में चल रहे कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी।

देश की खबरें | मुक्केबाजी : सतीश कोलोन विश्व कप के फाइनल में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने सेमीफाइनल में फ्रांस के जामिली डिनी मोइनडेज को हराकर जर्मनी में चल रहे कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी।

एशियाई खेलों ओर एशियाई चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता सतीश ने मोइनडेज को 4-1 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला जर्मनी के नेल्वी टियाफैक से होगा।

महिला वर्ग के 57 किग्रा में साक्षी और मनीषा भी फाइनल में पहुंच गयी हैं। खिताबी मुकाबले में अब ये दोनों मुक्केबाज आमने सामने होंगी।

मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप में दो बार की पदक विजेता हमवतन सोनिया लाठेर को 5-0 से जबकि साक्षी ने जर्मनी रमोना ग्राफ को 4-1 से हराया।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा राय हालांकि नीदरलैंड की नोचका फोंटजिन से हार गयी।

पुरुषों के 57 किग्रा में मोहम्मद हसमुद्दीन और गौरव सोलंकी को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

हसमुद्दीन को स्थानीय मुक्केबाज हमसत शादालोव ने जबकि सोलंकी को फ्रांस के सैमुअल क्रिस्टोहरी ने हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).