खेल की खबरें | मुक्केबाजी: विश्व पदक विजेता सिमरनजीत को हराकर जैस्मीन ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की मुक्केबाज जैस्मीन (60 किग्रा) ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पंजाब की ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

हिसार, 26 अक्टूबर हरियाणा की मुक्केबाज जैस्मीन (60 किग्रा) ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पंजाब की ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

  एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य-पदक विजेता जैस्मीन ने करीबी मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की।

खिताब के लिए जैस्मीन का सामना अब रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की मीना रानी से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में मिजोरम की क्रोशमंगईहसांगी को 4-1 से पराजित किया।

टूर्नामेंट के पिछले सत्र में छह स्वर्ण सहित आठ पदक जीतने वाली गत चैम्पियन आरएसपीबी की टीम के 11 मुक्केबाजों ने इस बार फाइनल में जगह पक्की की है।

आरएसपीबी की मंजू रानी (48 किग्रा) , अनामिका (50 किग्रा) और शिक्षा (54 किग्रा) भी अपने- अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।

टीम की अनुभवी मुक्केबाज सोनिया लाथेर ने 57 किग्रा के सेमीफाइनल में हरियाणा की पूनम को आसानी से 5-0 से मात दी।

मीना (60 किग्रा), मोनिका (63 किग्रा), ज्योति (66 किग्रा), पूजा (70 किग्रा), भाग्यबती कचारी (75 किग्रा), नूपुर (81 किग्रा) और नंदिनी (81 किग्रा) आरएसपीबी की अन्य मुक्केबाज है जो फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

हरियाणा की मौजूदा एशियाई चैंपियन पूजा रानी ने भी 81 किग्रा वर्ग में मिजोरम की लालफकमावी राल्ते को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनायी, जबकि 52 किग्रा सेमीफाइनल में तेलंगाना की निकहत जरीन ने उत्तर प्रदेश की राशि शर्मा को 5-0 से मात दी।

दिन का एक और आकर्षण राजस्थान की वर्तमान विश्व युवा चैंपियन अरुंधति चौधरी रही। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और गोवा की श्रीशा जम्पुला को हराकर 70 किग्रा के फाइनल में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\