खेल की खबरें | मुक्केबाज जामवाल, देव ओलंपिक क्वालीफायर में आगे बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजों ने पेरिस ओलंपिक के लिए दूसरे विश्व मुक्केबाजी क्वालीफायर के तीसरे दिन रविवार को यहां अपना दबदबा जारी रखा जिसमें अविनाश जामवाल (63.5 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने आसानी से अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

बैंकॉक, 26 मई भारतीय मुक्केबाजों ने पेरिस ओलंपिक के लिए दूसरे विश्व मुक्केबाजी क्वालीफायर के तीसरे दिन रविवार को यहां अपना दबदबा जारी रखा जिसमें अविनाश जामवाल (63.5 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने आसानी से अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

जामवाल को दूसरे क्वालीफायर में ओलंपियन शिव थापा की जगह टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने पहले दौर के मुकाबले में लिथुआनिया के एंड्रीजस लावरेनोवास के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

हिमाचल प्रदेश के इस मुक्केबाज ने शुरुआती राउंड में अपने मुक्कों से शानदार प्रदर्शन कर रिंग में अपना दबदबा बनाए रखा। वह जजों के सर्वसम्मत 5-0 से फैसले से जीत दर्ज की।

 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता देव ने भी गिनी-बिसाऊ के अरमांडो बिगफा पर 5-0 से शानदार जीत हासिल की।

देव ने मुकाबले की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाया और प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया।

थाईलैंड की राजधानी में चल रही प्रतियोगिता में 10 भारतीय प्रतिभागियों में से सचिन सिवाच (57 किग्रा) और अभिमन्यु लौरा (80 किग्रा) ने प्रतियोगिता के पहले दिन जीत दर्ज की, जबकि अमित पंघाल (51 किग्रा), संजीत (92 किग्रा), नरेंद्र (92 किग्रा से अधिक) के साथ महिला मुक्केबाज जैस्मीन (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (66 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली है।

 अंकुशिता बोरो अपने 60 किग्रा अभियान की शुरुआत मंगोलिया की नामुन मोनखोर के खिलाफ करेंगी जबकि अभिमन्यु 80 किग्रा के अंतिम 32 दौर में आयरलैंड के केलिन कैसिडी से भिड़ेंगे।

भारत ने अब तक तीन पेरिस ओलंपिक कोटा अर्जित किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\