देश की खबरें | मुक्केबाज निशांत देव ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने लास वेगास के कॉस्मोपोलिटन में सुपर वेल्टरवेट वर्ग में अमेरिका के एल्टन विगिन्स को हराकर पेशेवर करियर की शानदार शुरुआत की।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी स्टार भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने लास वेगास के कॉस्मोपोलिटन में सुपर वेल्टरवेट वर्ग में अमेरिका के एल्टन विगिन्स को हराकर पेशेवर करियर की शानदार शुरुआत की।

देव ने शनिवार को छह दौर के मुकाबले के पहले दौर में तकनीकी नॉकआउट के जरिए कुछ सेकेंड रहते हुए जीत दर्ज की।

पहले दौर में केवल 20 सेकेंड बचे थे तब रैफरी ने इसे रोक दिया। इस दौरान उन्होंने विगिन्स को दो बार नीचे गिराया।

भारतीय तिरंगे की जैकेट पहने हुए आत्मविश्वास से भरे हुए 24 वर्षीय देव ने शानदार मुक्के जड़कर दबदबा बनाया।

यह मैच डिएगो पैचेको बनाम स्टीव नेल्सन अंडरकार्ड का हिस्सा था।

जीत के बाद देव ने कहा, ‘‘मैं जीत के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले 15 साल से इस पल का सपना देख रहा था। आज मैं सबसे बड़ी रिंग में खड़ा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह जीत भारत को समर्पित करता हूं, आज गणतंत्र दिवस है और मेरे पिता का जन्मदिन भी है इसलिए मैं इसे उन्हें भी समर्पित करता हूं। ’’

देव ने कहा, ‘‘भारत से पहले विश्व चैंपियन बनने का रास्ता अब शुरू होता है। किसी भी भारतीय ने ऐसा कभी नहीं किया है, मैं भारत से पहला विश्व चैंपियन बनना चाहता हूं और एक विरासत बनाना चाहता हूं। ’’

हाल के दिनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय मुक्केबाजों में से एक देव ने पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने प्रोमोटर एडी हर्न एंड मैचरूम बॉक्सिंग के साथ करार किया है।

2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता देव अभी पूर्व पेशेवर मुक्केबाज रोनाल्ड सिम्स से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान