खेल की खबरें | स्टंप पर गेंदबाजी करने की रणनीति कारगर रही: मंधाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने गुरूवार को कहा कि उनकी टीम की गेंदबाजों ने यहां महिला टी20 चैलेंज वेलोसिटी पर मिली नौ विकेट की जीत में रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।

शारजाह, पांच नवंबर ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने गुरूवार को कहा कि उनकी टीम की गेंदबाजों ने यहां महिला टी20 चैलेंज वेलोसिटी पर मिली नौ विकेट की जीत में रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।

मंधाना ने कहा कि उन्होंने अपनी गेंदबाजों को स्टंप पर गेंदबाजी करने को कहा और यह कारगर रहा।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch MI vs DC, IPL 2020 Qualifier 1 Live: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच क्वालिफायर मैच ऐसे देखें लाइव.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी गेंदबाजों से विकेट की सीध पर ही गेंदबाजी करने को कहा। हमारा स्पिन आक्रमण बहुत अच्छा है। मैं इंडियन प्रीमियर लीग देख रही थी इसलिये मैंने सोचा कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है जिसमें अच्छे स्पिनर हैं। ’’

उन्होंने कहा कि वह तब बहुत खुश थीं जब वेलोसिटी की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मिताली का फैसला टीम के लिये सही साबित नहीं हुआ जो 15.1 ओवर में महज 47 रन पर सिमट गयी और ट्रेलब्लेजर्स ने यह लक्ष्य महज 7.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

यह भी पढ़े | MI vs DC, IPL 2020: क्वालीफायर-1 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिडंत, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री.

मंधाना ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं मिताली के फैसले से खुश थी क्योंकि हम विकेट को देखना चाहते थे। यह अच्छा मैच था। हम रोमांचित हैं। हम सात महीने के ब्रेक के बाद क्रिकेट खेलने के लिये बेताब थे। ’’

उन्होंने कहा कि चार मैचों का टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के लिये फायदेमंद होगा।

वेलोसिटी की कप्तान मिताली राज ने कहा कि उनकी टीम इस मैच को भूलना चाहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह ठीक है क्योंकि जब आपके पास ताजा विकेट हो तो बल्लेबाज बल्लेबाजी करना चाहते हैं। इसलिये हमने बल्लेबाजी को चुना। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दानी और शेफाली से बड़ी साझेदारी चाहती थी क्योंकि वे हमारी बल्लेबाजी लाइन अप की अहम खिलाड़ी हैं और हम उन पर अच्छी शुरूआत कराने के लिये निर्भर करते हैं। दुर्भाग्य से दोनों ही मैचों में ऐसा नहीं हुआ। ’’

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सोफी एक्लेस्टोन ने नौ रन देकर चार विकेट अपने नाम किये। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम बढ़िया है जिसमें अच्छी खिलाड़ी हैं और यहां आकर फिर से उनके लिये खेलना शानदार है। जब विकेट टर्न नहीं कर रहा था तो मैंने स्ट्रेट रखने की कोशिश की और रफ्तार में बदलाव किया। कुछ विकेट हासिल करना अच्छा है। कई युवा खिलाड़ी हैं और वे मुझे हिंदी सिखा रही हैं और मैं उनकी संस्कृति समझने की कोशिश कर रही हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\