Wasim Akram On Bowlers: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का दावा, कहा- विश्वकप से पहले एशिया कप में होगी गेंदबाजों की परीक्षा

अकरम ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा,‘‘ चाहे वह भारत हो या पाकिस्तान या फिर श्रीलंका, सभी यह परखना चाहेंगे कि क्या गेंदबाज 10 ओवर करने में सक्षम हैं या नहीं क्योंकि इन दिनों उन्हें प्रति मैच चार ओवर करने की आदत पड़ी हुई है.’’

वसीम अकरम (Photo Credits: Twitter)

दुबई: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने रविवार को कहा कि आगामी एशिया कप में वनडे विश्वकप से पहले उपमहाद्वीप के गेंदबाजों की 50 ओवर के प्रारूप के लिए तैयारियों की परीक्षा होगी. एशिया कप बुधवार से शुरू होगा जिसका पहला मैच मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा लेकिन सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी में दो सितंबर को होने वाले मैच पर टिकी हैं.

अकरम ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा,‘‘ चाहे वह भारत हो या पाकिस्तान या फिर श्रीलंका, सभी यह परखना चाहेंगे कि क्या गेंदबाज 10 ओवर करने में सक्षम हैं या नहीं क्योंकि इन दिनों उन्हें प्रति मैच चार ओवर करने की आदत पड़ी हुई है.’’ श्रेयस अय्यर ने एशिया कप में वापसी पर चोट के दौर को याद किया

एशिया कप पिछले साल टी-20 प्रारूप में खेला गया था लेकिन इस बार इसे 50 ओवरों के प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है. अकरम ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया.

उन्होंने कहा,‘‘ एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) का 50 ओवरों के प्रारूप में एशिया कप का आयोजन करना अच्छा विचार है क्योंकि इसके ठीक बाद विश्वकप आयोजित किया जाएगा.’’ अकरम ने किसी भी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि प्रत्येक टीम के लिए राह आसान नहीं होगी.

उन्होंने कहा,‘‘पिछली बार हमने भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की भविष्यवाणी की थी लेकिन श्रीलंका ने प्रतियोगिता जीती. यह तीनों टीम खतरनाक है और इनमें से कोई भी जीत हासिल कर सकता है. अन्य टीमें भी भाग ले रही हैं. पिछली बार श्रीलंका ने खिताब जीता और भारत फाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था.’’

अकरम ने कहा,‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच मैच महत्वपूर्ण है. हम जानते हैं कि बहुत से लोग इसे देखते हैं लेकिन अन्य टीमें भी यहां खेलने के लिए पहुंची हैं और आप श्रीलंका या बांग्लादेश को कम करके नहीं आंक सकते हैं.’’

अकरम ने कहा कि भारत ने एशिया कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है. उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि वह भिन्न चीजों को आजमा रहे हैं विशेषकर टी-20 प्रारूप में नए खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं और उनका कप्तान भी नया है. उनकी टीम संतुलित है लेकिन भारत या किसी अन्य टीम के लिए काम आसान नहीं होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli Wasim Akram अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव खेल एशिया अकरम जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा वसीम अकरम विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

Hardik Pandya and Krunal Pandya Rift Rumours: क्या हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच सब ठीक चल रहा है? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट