ENG vs AUS 5th Test: गेंदबाजों ने कराई इंग्लैंड की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर बनाये 186 रन
मोईन अली के चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हैं, ऐसे में स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे जो रूट के खिलाफ एलेक्स कैरी (10) ने छक्का लगाया लेकिन इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी अगली गेंद पर कैरी को फिरकी में फंसा लिया. कैरी गेंद को स्टोक्स के हाथों में मार बैठे जिन्होंने टेस्ट का 100वां कैच लपका.
लंदन: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एशेज श्रृंखला के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के पांच विकेट झटक कर मैच में टीम की वापसी करायी. इंग्लैंड की पहली पारी में 283 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चाय के विश्राम के समय सात विकेट पर 186 रन बना लिये थे। टीम अब भी इंग्लैंड से 97 रन पीछे है.
चाय के विश्राम के समय स्मिथ 79 गेंद में 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है जबकि कप्तान पैट कमिंस (01) ने अभी अपना खाता ही खोला है. स्मिथ एक छोर से डटे रहे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे छोर से विकेट गंवाना जारी रखा. Stuart Broad Mind Games Worked: स्टुअर्ट ब्रॉड के टोटके ने किया कमाल, ये काम करते ही मार्नस लाबुशेन लौटे पवेलियन; देखें वीडियो
स्टुअर्ट ब्रॉड (31 रन पर दो विकेट) ने दूसरे सत्र की पांचवीं गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया. ख्वाजा ने मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं हुआ. ख्वाजा ने 157 गेंद की पारी में सात चौके लगाये.
ब्रॉड ने इसके बाद ट्रेविस हेड (चार) को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को सत्र की दूसरी सफलता दिलायी. एशेज की मौजूदा श्रृंखला में यह ब्रॉड का 20वां विकेट है. खराब लय से गुजर रहे जेम्स एंडरसन ने इसके बाद मिशेल मार्श (16) को चलता किया.
कप्तान बेन स्टोक्स ने एंडरसन को इस मौच में पहली बार गेंद पवेलियन छोर से थमाई और इस अनुभवी गेंदबाज ने स्पैल की चौथी ही गेंद पर टीम को सफलता दिला दी. मार्श चौथे स्टंप के लाइन की गेंद को विकेटों पर खेल गये. मौजूदा श्रृंखला में यह एंडरसन का महज पांचवां विकेट है.
मोईन अली के चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हैं, ऐसे में स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे जो रूट के खिलाफ एलेक्स कैरी (10) ने छक्का लगाया लेकिन इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी अगली गेंद पर कैरी को फिरकी में फंसा लिया. कैरी गेंद को स्टोक्स के हाथों में मार बैठे जिन्होंने टेस्ट का 100वां कैच लपका.
सत्र खत्म होने पहले इंग्लैंड के मिशेल स्टार्क (सात) के रूप में एक और सफलता मिली. मार्क वुड की गेंद को पुल करने की कोशिश में स्टार्क बेन डकेट को कैच थमा बैठे. इससे पहले दिन की शुरुआती सत्र में इस सत्र में इंग्लैंड को एकमात्र सफलता मार्नुस लाबुशेन के रूप में मिली. वुड की गेंद पर स्लिप में जो रूट ने बायें हाथ से शानदार कैच लपक कर लाबुशेन की 82 गेंद में नौ रन की पारी को खत्म किया.
ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 61 रन से की। बादल छाए रहने के कारण तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में टीम ने बेहद सतर्कता से बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने की जगह विकेट बचाने पर जोर दिया. ख्वाजा और लाबुशेन ने 156 गेंद में 42 रन की साझेदारी की.
स्मिथ ने अनुभवी जेम्स एंडरसन के खिलाफ लगातार दो चौके जड़ टीम के रनों का शतक पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 2-1 से आगे है और इस श्रृंखला को जीतने के लिए उसे इस मुकाबले को सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

