खेल की खबरें | गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी कर भारत को 300 तक ही रन बनाने दिये: लैथम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के लिये शतक जड़ने वाले टॉम लैथम ने शुक्रवार को यहां पहले वनडे में सात विकेट से आसान जीत के बाद कहा कि भारत को छोटे से ईडन पार्क मैदान पर सात विकेट पर 306 रन के स्कोर पर रोकने का श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने पावरप्ले और मध्य ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया।

ऑकलैंड, 25 नवंबर न्यूजीलैंड के लिये शतक जड़ने वाले टॉम लैथम ने शुक्रवार को यहां पहले वनडे में सात विकेट से आसान जीत के बाद कहा कि भारत को छोटे से ईडन पार्क मैदान पर सात विकेट पर 306 रन के स्कोर पर रोकने का श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने पावरप्ले और मध्य ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया।

लैथम ने 104 गेंद में नाबाद 145 रन की पारी खेली और कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 94 रन) के साथ 221 रन की अटूट साझेदारी से न्यूजीलैंड को 47.1 ओवर में सात विकेट से जीत दिलायी।

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह ‘पार-स्कोर’ था। हमने शुरू में और मध्य ओवरों में गेंद से कुछ अच्छा प्रदर्शन किया। उनके लिये कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान किया जिससे वे 300 रन के स्कोर से ऊपर पहुंचे। ’’

जहां तक उनकी फॉर्म का संबंध है तो उन्होंने कहा कि यह उनका दिन था और सबकुछ उनके पक्ष में रहा।

लैथम ने कहा, ‘‘यह उन दिनों में से एक है जब आप जो भी शॉट खेलो, वो आराम से लग जाते हैं। जब मैं गेंद के हिसाब से खेलता हूं तो सर्वश्रेष्ठ करता हूं लेकिन अगर पहले से ही विचार करके आता हूं तो ऐसा नहीं होता। ’’

कप्तान के साथ साझेदारी पर उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से केन के साथ वह भागीदारी बनाना महत्वपूर्ण था। विकेट पर थोड़ी गेंद टर्न हो रही थी। मैं दबाव में था लेकिन योजना बड़ी पारी खेलने की थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\