देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामलों में दोनों आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहराइच, चार अगस्त उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहराइच जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि एक अगस्त को मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बच्ची के साथ बखारी गांव के अमन ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के चाचा ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65/1 (12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के आधार पर आरोपी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही थी लेकिन अभियोग की विवेचना व साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी आयु 19 वर्ष बताई गयी। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आयु निर्धारण के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
दूसरी घटना फखरपुर थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस जा रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने उसे धमकी दी और जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित बच्ची ने घर पहुंच कर परिवार को घटना की जानकारी दी। लोकलाज के भय से पहले परिजनों ने इस घटना को छिपाया लेकिन बाद में एक समाजसेवी महिला किरण बैस के समझाने पर पीड़िता की मां ने शनिवार को फखरपुर थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65/1 (12 वर्ष से अधिक उम्र की नाबालिग से दुष्कर्म), 351/3 (धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
फखरपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के निकट एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की सहायता से आरोपी युवक की पहचान कर रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान फखरपुर थाना क्षेत्र के निवासी कादिर के रूप में हुई है। आरोपी कादिर की उम्र करीब 20-22 वर्ष है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

