एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बॉश ने पांच विकेट से जिम्बाब्वे को रौंद कर दक्षिण अफ्रीका ने जीता लगातार नौवां टेस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.    मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन की यह लगातार नौवीं जीत है, जिसने उसने 2002-03 सत्र के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की।

खेल की खबरें | बॉश ने पांच विकेट से जिम्बाब्वे को रौंद कर दक्षिण अफ्रीका ने जीता लगातार नौवां टेस्ट

   मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन की यह लगातार नौवीं जीत है, जिसने उसने 2002-03 सत्र के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की।

मध्यम गति के गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाए, जिससे 537 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी चौथे दिन लंच के बाद 208 रन पर सिमट गयी।

 जिम्बाब्वे की यह टेस्ट में रनों के हिसाब से यह सबसे बड़ी हार है।

बीते दिन की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज ताकुदज्वानाशे काइटानो को आउट करने वाले बॉश ने मंगलवार को दिन की पहली गेंद पर निक वेल्च को पवेलियन की राह दिखायी।

अनुभवी सीन विलियम्स ने उन्हें हालांकि हैट्रिक पूरा करने से रोक दिया लेकिन दिन के शुरुआती घंटे में आउट होने वाले पांच बल्लेबाजों में वह शामिल रहे। टीम ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 32 रन से आगे से की थी लेकिन जल्द ही उसका स्कोर छह विकेट पर 82 रन हो गया।

कप्तान क्रेग एर्विन ने 49 और निचले क्रम के बल्लेबाज वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 57 रन की पारी के साथ विकेटों के पतझड़ पर रोक लगायी। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। बॉश ने एर्विन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

मसाकाद्जा का यह टेस्ट में पहला अर्धशतक है।

अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे बॉश ने विन्सेंट मसेकेसा को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किये। उन्होंने मैच की पहली पारी में नाबाद 100 रन बनाये थे। वह जैक्स कैलिस (2002) के बाद टेस्ट में शतक और पांच विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले हरफनमौला है। वह इस कारनामे को करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी है।

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के सिर्फ चार खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा थे।

टीम ने पहली पारी नौ विकेट पर 418 रन पर घोषित की जबकि दूसरी पारी में 369 रन बनाये। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 251 और दूसरी पारी में 208 रन बनाये।

उन्नीस वर्षीय लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को उनके पदार्पण मैच में 153 रन की पारी के लिए ‘ प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। टेस्ट पदार्पण करने वाले दो अन्य खिलाड़ियों डेवाल्ड ब्रेविस और कोडी यूसुफ ने भी प्रभावित किया। ब्रेविस ने ने 51 रन बनाए और एक विकेट लिया जबकि मध्यम गति के गेंदबाज यूसुफ ने पहली पारी में 42 रन पर तीन विकेट और दूसरी पारी में 22 रन पर तीन विकेट चटकाये।

श्रृंखला का दूसरा टेस्ट इसी स्थल पर रविवार से खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).