एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बोपन्ना . रामकुमार एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन एडीलेड इंटरनेशनल वन एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं ।

खेल की खबरें | बोपन्ना . रामकुमार एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में

एडीलेड, सात जनवरी भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन एडीलेड इंटरनेशनल वन एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं ।

पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे बोपन्ना और रामकुमार ने फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और मोनाको के हुजो निस की जोड़ी को युगल क्वार्टर फाइनल में 6 . 1, 6 . 3 से हराया ।

अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त बोस्पिनया के तोमिस्लाव बर्किच और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेस से होगा ।

दोनों का शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो मार्च में दिल्ली में डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप मैच में भी वे साथ खेल सकते हैं ।

भारत की सानिया मिर्जा और उक्रेन की नाडिया किचेनोक की जोड़ी सेमीफाइनल में एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स से खेलेगी ।

यह 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम टूर्नामेंट है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).