देश की खबरें | एक बार फिर साथ दिखेगी बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी, अकापुल्को एटीपी में खेलेंगे साथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ... अमनप्रीत सिंह ...
... अमनप्रीत सिंह ...
नयी दिल्ली, दो मार्च ‘भारत-पाक एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर रोहन बोपन्ना और ऐसाम-उल-हक कुरैशी की जोड़ी छह साल के बाद एक बार फिर से 15 मार्च से मेक्सिको में खेले जाने वाले अकापुल्को एटीपी 500 में टेनिस कोर्ट पर एक साथ दिखेगी।
इससे पहले यह जोड़ी 2014 शेनजेन एटीपी 250 प्रतियोगिता में एक साथ खेली थी। फिलहाल यह एक टूर्नामेंट के लिये ही फिर साथ आये हैं क्योंकि इनकी संयुक्त रैंकिंग इतनी नहीं है कि इन्हें बड़े टूर्नामेंटों में साथ खेलने का मौका मिल सके । ऐसाम रैंकिंग में 49वें और बोपन्ना 40वें स्थान पर है । उनकी संयुक्त रैंकिंग 89 है ।
इस जोड़ी की सबसे बड़ी सफलता 2010 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचना था, जहां उन्हें ब्रायन बंधुओं की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। बोपन्ना उस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीसरे स्थान तक पहुंचे थे
बोपन्ना ने इसके बाद 2012 ओलंपिक की तैयारियों के लिए दिग्गज महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाकर खेलने का फैसला किया।
भारत और पाकिस्तान के 40 बरस के इन खिलाड़ियों की जोड़ी फिलहास सिर्फ एक टूर्नामेंट में साथ खेलेगी।
कुरैशी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘ अभी हम सिर्फ मैक्सिको में खेलने के लिए एक साथ आ रहे हैं। अभी तक हमने भविष्य के बारे में बात नहीं की है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)